फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि:जमकर हुई फलों की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बाजारों में रविवार को रौनक रही। पहड़िया एवं मुंडेरा सहित अन्य मंडियों में फलों की आवक अधिक होने से स्थानीय बाजार भाव नहीं चढ़ सका। पर्व की पूर्व संध्या तक नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सजीं दुकानों पर पहुंच लोग व्रत रखने वालों के लिए फलों की जमकर खरीदारी की। दुकानदार रमेश कुमार, राजेश कुमार, मनोज आदि ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा फलों की आवक अधिक होने से दाम नहीं बढ़ सके। इसके चलते लोग फलों की खरीदारी में तेजी दि खाई है। वैसे भी जब-जब पर्वों को लेकर बाजार का भाव चढ़ा तब-तब दुकानदारी में गिरावट ही बनी रही लेकिन इस बार भाव सामान्य होने से दुकानदार भी खुश नजर आए। बताया कि सेब 80, संतरा 30, अनार 80-90, अंगूर 40, अंगूर ब्लैक 80, खरबूजा 80, पपीता 30 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं नारियल प्रति पीस 20 रुपये तो अन्नानास प्रति पीस 40 रुपए में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें