फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को संस्कृत परिषद की ओर से प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य डा.सुरेंद्र यादव, डा. किशोरीलाल ने संयुक्त रूप से सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति देकर समां बांधे रखा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.पीएन डोंगरे ने संस्कृत की वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डालकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। सरस्वती वंदना विजय पांडेय, स्वागत गीत विक्की पाठक, संस्कृत भाषा में कजरी गाकर खुशबू ने वाहवाही लूटी। प्रियंका दुबे का मधुराष्टक गीत और नृत्य चर्चा में छाया रहा। विवेक कुमार सिंह, सचिन राय, राजन यादव, गोल्डी की सक्रियता सराहनीय रही। विशिष्ट अतिथि रहे डॉ.डीएन सिंह ने संस्कृत के छात्रों को आगे बढ़ने की नसीहत दी। कार्यक्रम को संपन्न कराने में डॉ.महेंद्र कुमार, डॉ.सर्वेशानंद यादव, डॉ.ऋचा, डॉ.रश्मि यादव, डॉ.विष्णुकांत त्रिपाठी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें