ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। गृह विज्ञान में पंजीकृत 11,129 छात्राओं में 1007 अनुपस्थित रहीं, जबकि 10,122 ने परीक्षा दी। इंटर औद्योगिक संगठन की परीक्षा में पंजीकृत एक छात्र अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र और वाणिज्यिक भूगोल की परीक्षा हुई। सचल दस्ते दोनो पालियों में केंद्रो पर पहुंचे लेकिन कोई भी परीक्षार्थी अनुचित सामान के साथ नहीं मिला।