फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को आएंगे जिले के नोडल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नोडल अफसर एवं सूबे के श्रमायुक्त अनिल कुमार 14 फरवरी को जिले में दो दिवसीय भ्रमण पर आएंगे। वह 14 फरवरी को सुबह 10 बजे ज्ञानपुर स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचेगे। दोपहर 1.30 बजे कलेक्ट्रेट में शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा लेंगे। दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक अभोली ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे साथ ही खुली बैठक कर योजनाओं की हकीकत देखेंगे। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 10 से 11.30 बजे तक दो परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। जिसमें जीटी रोड माधोसिंह से खमरिया एलडी रोड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहेंगे। दोपहर 12.30 बजे से डेढ़ बजे तक घोसिया नगर पंचायत का जायजा लेंगे। डीएम ने सभी अधिकारियों से लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें