फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बीआरसी ज्ञानपुर में चल रहे शिक्षा कायाकल्प द्वितीय बैच के चौथे दिन प्रशिक्षकों ने संगीत के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। गणित विषय में बच्चों को न्यूनतम अधिगम अवसर प्राप्त करने के लिए भी समझाया। प्रशिक्षण का शुभारंभ राष्ट्रगान से शुरुआत कर सरिता यादव, रंजू यादव ने सखी घर संदेशा पहुंचावे के पड़ी, लड़का-लड़की सबको पढ़ावई के पड़ी जैसे कजरी के धुन पर प्रेरक गीत भी कराया गया। प्रशिक्षक मानिकचंद्र ने प्रशिक्षणार्थियों को गणित विषय में बच्चों को निपुण बनाने पर जोर दिया। वहीं कक्षा एक और दो के स्तर पर एडवांस लेबल तैयारी कैसे हो इस पर बीआरपी महेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामदयाल गुप्ता ने चर्चा की। इसी तरह कक्षा तीन के बच्चों के लिए उनकी बुद्घि क्षमता को परख कर पढ़ाने के लिए डा.जया त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया। दो समूह में बांट कर प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक विद्यालय घरांव तथा जोरई ले जाकर अनुभव कराया गया। इस मौके पर बृजेश श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें