महाराजगंज। बाबूसराय के पास शनिवार को हाईवे पर ट्रक धंसने से जाम लग गया। इससे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। नाराज राहगीरों और स्थानीय लोंगों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचआई कर्मियों ने ट्रक को मार्ग से हटाकर एक घंटे में जाम को खत्म कराया। जीटी रोड पर कार्यदायी संस्था के कार्यों से लोग नाराज हैं। आरोप है कि लापरवाही से आए दिन हाईवे पर जाम लग रहा है। शनिवार को हाईवे पर ट्रक धंसने जाम स्थिति बन गई। जिससे बाबूसराय से लेकर कोठरा तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से राहगीरों को काफी देर तक जाम से दो चार होना पड़ा। जगह-जगह गड्डे के साथ दलदल होने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।