फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर्स शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रेंजर्स शिविर शनिवार को समापन हुआ। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रेंजर्स के साहसों की सराहना की। शिविर के अंतिम दिन 26जनवरी को किम्स खेल, मार्च फास्ट, पुल निर्माण, कैंप फायर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उनके अदम्य साहस और शौर्य की सराहना की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने रेंजर्स शिविर की सभी प्रतिभागी छात्राओं के साहस की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही शिविर में भाग लेने वाली सभी छात्राएं आगे चलकर अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगी। कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं को नई सीख मिलने के साथ समाज में निडरता के साथ जीने की हिम्मत मिलती है। अंत में रेंजर्स प्रभारी ज्योत्सना जायसवाल ने शिविर की सभी छात्राओं के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें