सुरियावां। इलाके के मेढ़ी मैदान चल रहे तेजधर ब्रह्मा बाबा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को बादशाहपुर और सोनभद्र की टीमें जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंच गई। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बादशाहपुर की टीम ने कौशांबी की टीम को 157 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें सत्यप्रकाश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंद पर सर्वाधिक 110 रन बनाया। जिसके जवाब में कौशांबी की पूरी टीम 14 ओवर में 63 रन पर सिमट गई। जिसमें मनीष और हरिशंकर ने 18-18 रन बनाए। वहीं दूसरा मैच सोनभद्र और ज्ञानपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनभद्र की टीम ने ज्ञानपुर की टीम को 116 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें रंगबहादुर बिंद 24, विनोद और पंकज यादव ने 22-22 रन बनाए। जिसके जवाब में ज्ञानपुर की टीम निर्धारित आठ ओवर में 112 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें शिवम 17, मनीष सिंह 16 और लियाकत ने 13 रन बनाए। प्रतियोगिता के आयोजक ने बताया की 21 जनवरी का मेरठ और गाजीपुर के बीच मुकाबला होगा।