महराजगंज। बसंतापुर मार्ग पर मोदी चौराहा के पास दो साल पहले खोदकर छोड़ा गया गड्डा राहगीरों समेत स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद मार्ग को सही नहीं करया गया। बसंतापुर मार्ग पर डीघ बाबा आश्रम के पास मोदी चौराहा है। यह कन्या पाठशाला और प्राथमिक विद्यालय जाने का प्रमुख मार्ग है। लेकिन चौराहे के पास ढ़ाई साल पहले गड्डे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल गांव के कल्लू की चक्की से लेकर सुरेंद्र सेठ के स्कूल तक बनी सड़क का हैं। जिसे ढ़ाई साल पहले खोदकर छोड़ दिया गया था लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। व्यापारी शिवशंकर जायसवाल, प्रेमचंद्र, राजकुमार गुप्ता, जीतलाल गुप्ता, बीके जयसवाल, सूरज सोनकर, अनवर हाशमी, शत्रु हाशमी, हाशमी सुदई, नंदलाल जायसवाल, गुलाब अग्रहरी, विनोद अग्रणी, धीरज और धीरज ने नाराजगी जताते हुए गड्डा भरने के साथ रोड़ को तत्काल बनवाए जाने की मांग की। कहा अगर उक्त समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।