फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी चाहें तो प्राधिकरण देगा न्यायिक सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव पूर्णिमा सागर ने बंदियों को उनके अधिकारों और शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि जिन बंदियों के पास उनके अधिवक्ता नहीं हैं, वे जेलर के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र प्राधिकरण को भेज सकते हैं। इससे उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। इस दौरान उन्होंने बंदियों के खान-पान के संबंध के बारे में जानकारी लीं। वहीं जेलर को कैदियों के खान-पान पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इस मौके पर जेल विजिटर रागिनी तिवारी, एडवोकेट केएम गुप्ता, डिप्टी जेलर रामबहादुर गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें