चौरी। कड़ाके की ठंड में असहायों और गरीबों को कंबल वितरण करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भदोही ब्लॉक के डोमनपुर गिरिया में 200 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार यादव ने एक-एक करके सभी गरीबों को कंबल दिया। सबसे पहले वनवासी बस्ती से आए लोगों को कंबल बांटा और उसके बाद अन्य जरूरतमंदों को दिया। कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबो को कंबल वतरण करने से अच्छा कोई काम नही है। मौके पर शिवचंद, शिवकुमार सिह, गुलाब पासी, भुलई पाल, रेशमा, हीरावती आदि मौजूद रहीं।