सुरियावां। ग्राम पंचायत सदस्यों के अधिकारों की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय ग्राम पंचायत समिति की ओर से खरगपुर स्थित ब्रह्मबाबा स्थान पर क्रमिक अनशन किया गया। अनशन की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबहादुर बिंद ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसे वह कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अनशन का समर्थन करते हुए समाज सेवी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि यह उनका अधिकार है, उन्हें मिलना चाहिए। इसके लिए वह समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को हमेशा तैयार रहेंगे। कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। अगर सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौक पर शिवकुमार यादव, पंधारी यादव, सरजू बिंद, करमचंद, मिश्रीलाल, रामलाल, शिवकुमार, ठाकुर प्रसाद, राम सजीवन, धर्मेंद्रराज, बसंतलाल सुधैव बिंद, शीतला विश्वकर्मा, शिवशंकर, श्यामलाल, अमरनाथ, बिहारीलाल, कपिल, शिवधनी, सोना देवी, प्रतापी देवी, सीता देवी, अनुज कुमार आदि रहे।