भदोही। ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क, आजाद शक्ति अभियान पूर्वी उप्र और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान ने विभिन्न दलों से राज्यसभा में ट्रैफिकिंग ऑफ पर्सन बिल 2018 को ध्वनिमत से पास कराने की मांग की है। संस्था के सदस्यों ने रविवार को विभिन्न दलों के जिलाध्यक्षों से भेंट की और उनसे इस बिल की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए भारतीय समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बिल बताया।
मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयोजक उमाशंकर ने कहा कि भारत में मानव तस्करी कोई नई बात नहीं है। एक ओर हम जहां मानव के बुनियादी हक और अधिकार की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर मानव तस्करी हमारे समाज पर एक काला धब्बा बना हुआ है। इसे मिटाने के लिए सरकार गंभीर हुई है, लेकिन संसद में बिल पास होने के बाद राज्यसभा में इस बिल को पास करने के लिए सभी दलों को साथ आना होगा। बताया कि रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक से मिल कर पत्रक सौंपा और प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में लाए जाने वाले इस उपयो गी बिल को पारित कराने में सहयोग मांगा। कहा कि राज्यसभा में सबको साथ आने से ही बिल पास होगा। बताया कि यह बिल मानव तस्करी रोकने में सहायक होगा। यह बिल इस कृत्य के अपराधियों को सख्त सजा का प्रावधान करता है।