फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी समस्याओं से जनता का ध्यान भटका रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बलिया से दिल्ली तक जाने वाली राहुल संदेश यात्रा का शनिवार को दुर्गागंज त्रिमुहानी के पास यात्रा के संयोजक बाबुल सिंह का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। वहीं देश के विकास में राहुल गांधी के विचारों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ही देश का पूर्ण विकास संभव है। यात्रा संयोजक बाबुल सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर संघीय ढांचे को खंडित करने की रणनीत बना रही है। भाजपा सरकार देश की बुनियादी समस्याओं से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा से संबंधित समस्या की अनदेखी कर भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है, जिसका जवाब देश की जनता भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में देने के लिए कमर कस चुकी है। राहुल संदेश यात्रा के माध्यम से भाजपा की इस नीतियों को जन मानस तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर गुलजारी उपाध्याय, हीरामणि चौबे, हिमांशु तिवारी, अनुभव सिंह, आनंद उपाध्याय, आनंद दूबे, जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, कुलदीप श्रीवास्तव, लवकुश मिश्र, पृथ्वी दुबे, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें