फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस में सफल मेधावी का उसके विद्यालय में हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा में चयनित नगर के मेधावी शाहरुख फैज का बुधवार को उसके विद्यालय एमए समद इंटर कॉलेज में अभिनंदन किया गया। शाहरुख ने आठवीं से हाईस्कूल तक की पढ़ाई इसी विद्यालय में की थी। उनके चयन की सूचना मिलने के बाद से विद्यालय में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रंबंधक राशिद अंसारी ने शाहरुख को गले से लगाया, पीठ थपथपाई और माला पहनाई। उन्होंने कहा कि शाहरुख की सफलता से यह साफ हो गया है कि ऊंचाई को छूने के लिए यह आवश्यक नहीं कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई की हो। इसके लिए केवल लगन और इच्छाशक्ति चाहिए। अपने शिक्षकों और विद्यालय से सम्मान मिलने से गदगद शाहरुख ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे यहां पढ़ाई का मौका मिला। यहां के शिक्षकों की डांट और दुलार के बलबूते आज सफल हो पाया। कहा कि मेरा ख्वाब आईएएस बनने का है। शाहरुख ने मौजूद शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। अभिनंदन करने वालों में अशफाक अंसारी, हाजी इरशाद खां, प्रधानाचार्य रियासत अली, इश्तियाक गुड्डू, अमीनुलहक, फैय्याज अंसारी, आदिल कमाल खां, आतिफ अंसारी, मो. खालिक, मो. चांद, विकास पांडेय, हमीदुल्लाह खां, हैदर अली, मो. सादिक, फिरदौस आलम, कैश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें