गोपीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड का बृहस्पतिवार को वितरण किया गया। चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने सदर मोहाल स्थित दुर्गा मंदिर पर लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया। वार्ड के सभासद डॉ. आनंद मोदनवाल ने कहा कि सरकार की इस योजना से परिवार के किसी व्यक्ति को बीमारी के लिए पांच लाख तक नि:शुल्क उपचार होगा। गरीबों के लिए यह योजना वरदान है। मौके पर त्रिलोकी उमर वैश्य, भोलानाथ केशरवानी, अनूप जायसवाल, दामोदर अग्रहरि, संतोष मोदनवाल, अरुण कुमार, सिंगार मौर्य, विजय अग्रहरि, आशीष आदि रहे।