फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली के जरिए दिया शिशुओं की देखभाल का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को शिशु देखभाल सप्ताह का आगाज हुआ। पहले दिन गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से बच्चा पैदा होने के एक घंटे के अंदर मां का गाढ़ा पीला दूध पिलाने का संदेश दिया। साथ ही बच्चे को 24 से 48 घंटे के बाद ही स्नान कराने की बात कही। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. हेमंत निराला, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. सर्वेशानंद, डॉ. मोनिका सरोज, डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. सुशील कुमार समेत गृह विज्ञान विभाग की तमाम छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें