फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में छात्र की बिगड़ी तबियत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चौरी। भदोही के एक निजी विद्यालय से घर लौट रहे चांदी गहना के एक छात्र की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
चांदी गहना निवासी शिव बहादुर यादव का बेटा रोहित भदोही के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को रोहित छुट्टी होने के बाद बस से घर लौट रहा था। इंदिरा मिल चौराहे के समीप अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व विधायक जाहिद बेग और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकास यादव समेत कई लोग छात्र के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें