फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के खिलाफ जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेउर में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें वेतन, एरियर देने में उदासीनता बरतने को लेकर बीईओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों के कार्यों को समय से नहीं किया जा रहा है, जबकि अधिकारी निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें परेशान किया जाएगा तो वह आंदोलन करेंगे। बैठक में वीरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार दुबे, अमृतलाल यादव, इमरान अहमद, अजय यादव, गिरीश कुमार, गोपीचंद, रत्नाकर राय, दिलीप सिंह, प्रीतम सिंह, चंद्रभूषण, संतोष पांडेय, सुनील कुमार, रोशन आदि रहे। वहीं बीईओ नीरज श्रीवास्तव ने शिक्षकों के आरोप को निराधार बताया। कहा कि जो शिक्षक मनमानी करते हैं, वह संगठन का सहारा लेकर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें