फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की बेटियों को दी एक लाख मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। पुलिस हिरासत में मृत ऑटो चालक रामजी मिश्र की बेटियों को प्रधान संघ ज्ञानपुर ने शनिवार को एक लाख रुपये की मदद दी। धनापुर स्थित ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों ने धनराशि सौंपने के साथ आगे भी सहायता का आश्वासन दिया। 29 जून को गोपीगंज थाने के लॉकअप में गोपीगंज के फूलबाग निवासी आटो चालक रामजी मिश्र की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार को ज्ञानपुर विधायक ने साढ़े तीन लाख की मदद दी थी। साथ ही बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा लिया। उन्होंने प्रधान संगठनों से भी मदद का आग्रह किया था। डीघ प्रधान संघ ने पिछले दिनों एक लाख, अभोली ने 20 हजार, चेयरमैन गोपीगंज प्रह्लाद दास ने 50 हजार की मदद दी थी। शनिवार को प्रधान संघ ज्ञानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव और भिड़िउरा ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय ने दिवंगत ऑटो चालक की बेटी रेनू मिश्रा को एक लाख की मदद की। इस मौके पर विष्णु मिश्रा, राजितराम यादव, प्रधान शेष नारायण पांडेय, रविशंकर पांडेय, चंदन तिवारी, राजू तिवारी, सोनू तिवारी, पिंटू शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें