फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। क्षेत्र के बिंद नगर बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती शनिवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राष्ट्रीय लोकदल के विंध्याचल मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वह जीवन भर दलितों, शोषितों और किसानों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा था कि देश के विकास का रास्ता गांवों और खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी, तब तक देश का विकास बेईमानी साबित होगा। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि मौजूदा सरकार कहने को तो बहुत कुछ कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र में किसानों की कर्जमाफी की बात कही गई थी, लेकिन आज तक आधे किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने प्रदेश सरकार से ब्याजमुक्त ऋण किसानों को देने की मांग की। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों और शराब पर जीएसटी लगाया जाना चाहिए। इस मौके पर चौधरी गोपाल सिह, गंगेश्वर सिंह पटेल, शीतला प्रसाद बिंद, नरोत्तम गौतम, अशोक सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राजनाथ बिंद, अवध नारायण पाल, अनिल, लालचंद्र, पिंटू समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें