फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। रोक के बावजूद गंगा घाटों पर गुपचुप तरीके से किए जा रहे खनन पर अंकुश लगाने के प्रयास के तहत प्रशासन की ओर से की गई रास्ता अवरुद्ध करने की कार्रवाई के बाद हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल ने इलाके के गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अवैध ढंग से होने वाले बालू खनन पर सख्ती से पाबंदी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस की ओर से बंद किए गए घाटों के रास्तों को भी देखा। गौरतलब है कि गंगा घाटों पर किए जा रहे बालू के अवैध खनन पर रोक के बावजूद माफिया की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर आए दिन बालू का खनन कर लिया जाता है। इसकी शिकायतें आने के बाद प्रशासन ने घाटों की ओर जाने वाले वाहनों के कच्चे रास्तों को ध्वस्त करा दिया या तो बंद करा दिया। कुछ स्थानों पर गड्ढे खोद दिए गए ताकि खनन माफिया के ट्रक और ट्रैक्टर न जा सकें। यह कार्रवाई जिले भर के बालू खनन से जुड़े कई घाटों पर की गई थी। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने बाबूसराय क्षेत्र के द्वारकापुर, इटवां, कोलाहलपुर आदि गंगा घाटों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बालू के अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने की हिदायत मातहतों को दी। गत दिनों बेरासपुर गंगा घाट के रास्ते पर गड्ढा खोदे जाने के विरोध में ग्रामीणों के उतरने के मद्देनजर भी अधिकारियों ने स्थलीय मुआयना कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें