ज्ञानपुर। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के छठवें दिन शनिवार को औराई विकास खंड के घमहापुर प्राथमिक विद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। स्कूली बच्चों, ग्रामीणों संग अधिकारियों ने गौरव हर्ष यात्रा निकालकर स्वच्छता का संकल्प लिया। प्राथमिक विद्यालय घमहापुर में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने द्वीप जलाकर कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार सूबे में एक अलग कार्यक्रम है। इससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया जाएगा। कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सबसे गरीब व्यक्ति को दिलाने के लिए हम सब आपके गांव में आए हैं। पात्र लाभार्थी अपना हक जरूर ले, जिससे आपकी दुआ आशीर्वाद मिले। गोष्ठी में खादी ग्रामोद्योग विभाग, कौशल विभाग, किसान पाठशाला, स्कूल चलो अभियान, राष्ट्रीय कृषि तकनीकी परामर्श केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा योजना, भूमि परीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य, स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा पुष्टाहार, विकलांग कल्याण, समाज कल्याण, जिला प्रोवेशन 181 महिला हेल्प लाईन की प्रदर्शनी लगाई गई। बाल विकास सेवा पुष्टाहार, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी बेहतर होने पर सीडीओ ने सराहना किया। सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है। मां, बेटियों और बहनो के इज्जत के लिए शौचालय अवश्य बनवाएं। इस मौके पर अजीत सिंह, आरएन सिंह, जवाहर लाल, अचल सिंह, बीईओ अरविंद पांडेय, अमोद कुमार, रामानंद, धर्मेन्द्र मिश्र, सरोज पांडेय, लोलारख सिंह, अजय मिश्रा, इंद्रजीत तिवारी आदि रहे।