फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता दिवस पर विश्वश्वरैया को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय स्थित संघ भवन में अभियंता दिवस मनाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्र ने इंजीनियर आरके दत्ता, विश्वेशरैया और ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दिन ही देश के महान अभियंता एवं भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वश्वरैया का जन्म हुआ था। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उन्होंने जो किया वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं साथ ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते हैं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने भी भारत रत्न विश्वश्वरैया के बारे में कहा। विकास कुमार, देवी चरण, कमलेश यादव, आलोक कुमार, सुजीत यादव, लीलाधर मिश्र, आलोक कुमार मौर्य, बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, डीके सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें