फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक उपस्थिति के खिलाफ शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला इकाई ने सात सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। स्कूलों में बायोमैट्रिक सिस्टम रोकने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। अंत में माध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला मंत्री प्रेम बहादुर सिंह ने बच्चों का भविष्य तैयार करने वाले शिक्षकों का सरकार उत्पीड़न कर रही है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सात मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलन कर चुका है। सरकार इस पर ध्यान दे अन्यथा शिक्षक विरोध में सड़क पर उतर गए तो सरकार की ईंट से ईंट बज जाएगी। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, एनपीएस की कटौती नवंबर में न दिखने पर खाते में भेजा जाए, तदर्थ शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण, शिक्षकों के असाध्य रोगों की जांच के लिए सभी सुविधाएं, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली निर्मित कर पांच अंकों में सम्मानजनक मानदेय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने पर रोक, शिक्षकों के वेतन से काटा गया आयकर कर्मचारियों के पैन नंबर में डाला जाए, जिससे वह अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वासदेव तिवारी, घनश्याम, शेषधर दूबे, संतोष, मंजेश सिंह, अखिलेश यादव, दयाशंकर, अब्दुल्ला, शेष कुमार, अविनाश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें