फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को गिफ्ट करें शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अबकी बार रक्षाबंधन पर बहन को अगर शौचालय गिफ्ट करेंगे तो आपको मोटरसाइकल समेत अन्य कई उपहार मिलेंगे। स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। जिला स्तर पर बनने वाले विजेता भाई को बाइक और ब्लॉकों में तीन भाइयों को एंड्राइड फोन, टेबलेट दिया जाएगा। रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम के तहत यह लाभ भाइयों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को स्वच्छता मिशन में लगे ट्रीगरों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में लेेने के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस बार रक्षाबंधन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले ट्रीगर टीम को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रीगर टीम ऐसे नौजवानों को जोड़े जो मेहनत से अपनी बहन के लिए रक्षाबन्धन महोत्सव पर शौचालय गिफ्ट दे सके। जो भाई जिले स्तर पर पहले नंबर पर रहेगा उसे बाइक गिफ्ट दिया जाएगा। ब्लॉक में तीन पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें टेबलेट, एन्डोराईड मोबाइल शामिल हैं। डीएम ने कहा कि जो भाई रक्षाबंधन पर अपनी बहन की मर्यादा ढकने केलिए उपहार में शौचालय गिफ्ट करेगा वही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगा। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें