ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में बच्चों की हाथ सफाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 17 लाख रूपये उनके अभिभावकों के खाते में भेज दिया है। डीएम की संस्तुति मिलने पर विभागीय स्तर से आगे की कार्रवाई की गई। तीन हजार रसोइयों को भी ग्लब्स आदि के लिए 400-400 रूपये भेजा गया। कोरोना वायरस के कारण दो साल से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। ऐसे में शासन मिड डे मिल के कन्वर्जन कास्ट और राशन को बच्चों के अभिभावकों को मुहैया करा रहा है। अब मध्याह्न भोजन निधि से ही साबुन, सैनिटाइजर आदि मद में प्रति छात्र 12 रूपये की दर से उनके अभिभावक के खाते में रकम भेजी जा रही है। एक लाख 43 हजार पंजीकृत बच्चों के हिसाब से करीब 17 लाख 16 हजार रूपये भेजा गया। तीन हजार रसोइयों के खाते में भी ग्लब्स आदि के लिए 400-400 रूपये भेजा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि डीएम की संस्तुति के बाद संबंधित रकम अभिभावकों के खाते भेजा जा रहा है।