ज्ञानपुर। जिले के भदोही, सुरियावां ब्लॉक और नगर भदोही में मंगलवार को ग्राम प्रधान, सभासद, शिक्षक संकुल की बैठक हुई। इसमें आपरेशन कायाकल्प में स्कूलों को 19 पैरामीटर से संतृप्त करने पर जोर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधान और शिक्षक विकास के लिए संकल्पित हो जाएं तो परिवर्तन संभव है। इस संबंध में बीडीओ भदोही राजाराम ने कहा कि शासन के मंशानुरूप कायाकल्प से स्कूलों में जरूरी कार्यों को पूर्ण कराया जाए। एसआरजीधीरज सिंह, विनय शंकर पांडेय, रत्नेश पांडेय ने भी कायाकल्प के पैरामीटर पर प्रकाश डाला। स्कूलों में पेयजल, शौचालय, फर्नीचर,चहारदीवारी, टाइल्स समेत अन्य कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर राजकुमार सिंह, शिवम सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, शिवकांत यादव, अजय सिंह, कुसुमलता गुप्ता, अनीता, अनामिका गुप्ता, शोभनाथ, सुनील तिवारी, बड़ेलाल पाल आदि रहे।