फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1650 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध जीतना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में होने वाले उप चुनाव की तस्वीर सोमवार को नाम वापसी के साथ ही साफ हो गई। औराई के बंजारी गांव में प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा जबकि रोही में बीडीसी की एक सीट पर तीन उम्मीदवार मैदान में है3। 1981 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों में 1650 पर प्रत्याशी निर्विरोध विजयी होंगे।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिसमें जिला पंचायत की 26, ग्राम प्रधान की 546, बीडीसी की 661 और ग्राम पंचायत सदस्य के 6867 पदों पर चुनाव होना था। मतदान और मतगणना होने के बाद औराई के बंजारी में प्रधान के निधन से सीट रिक्त हो गई थी जबकि सदस्य की 1981 सीट रिक्त रह गईं। इसके कारण 191 ग्राम पंचायतों में प्रधान शपथ नहीं ले सके। चुनाव आयोग के आदेश पर जिले में उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को नाम वापसी और प्रतीक आवंटन किया गया। सदस्य की 1981 सीटों में 1650 पर एक मात्र प्रत्याशी बचने से निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि सदस्य के कुल सीटों पर 2235 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। जिसमें जांच के दौरान 40 का पर्चा निरस्त हो गया। उन्होंने बताया कि अब भी 14 ग्राम पंचायत सदस्यों का पद रिक्त है। बताया कि बंजारी ग्राम सभा में सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था, सभी का पर्चा वैध है। इसी तरह रोही में बीडीसी के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। दोनो गांव के अलावा 300 के करीब सदस्य के सीटों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें