फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

129 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग, लापरवाही पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन सेवा केंद्र संचालकों की बैठक हुई। इसमें 12 मई को 129 बूथों से वेबकास्टिंग की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान वेबकास्टिंग को लेकर आईपी कैमरे का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जन सेवा केंद्र संचालकों को समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिया। कहा कि कोई भी लापरवाही होगी तो संचालक का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी वेबकास्टिंग आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 12 मई को 129 बूथो पर लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी। सभी संचालक मतदान शुरू होने से पूर्व अपने अपने केंद्रों पर पहुंच कर माक पोल से पूर्व कैमरा इत्यादि लगा कर वेबकास्टिंग कार्य प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें