फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 15 केंद्रो का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संयुक्त पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। 26 मई को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्रों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। 16 मई के बाद से ऑनलाइन प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर आ जाएगा। जिले में प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी और राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा की तिथि बदली गई है। पूर्व में अप्रैल में यह परीक्षा होनी थी, लेकिन अब 26 मई को परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए 15 केंद्रों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। एक सप्ताह में केंद्रों की स्थिति साफ होने पर परीक्षा की तैयारी तेज कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी होंगे। बताया कि प्रवेशपत्र 16 से 19 मई के बीच जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें