ज्ञानपुर। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए 16 मई से जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतरा दिवस मनाएगा। इसमें गांव-गांव जाकर छोटा परिवार सुखी परिवार के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अंतरा इंजेक्शन और छाया टैबलेट देकर तीन महीने गर्भधारण से बचने के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 2018 से शुरू हुई योजना में अब तक आठ सौ महिलाओं ने अंतरा का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाया जाता है, साथ ही छाया नाम का टैबलेट दिया जाता है। इंजेक्शन या दवा के सेवन से तीन महीने तक गर्भधारण की चिंता नहीं होती। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल संग सभी सीएचसी और पीएचसी पर इंजेक्शन और दवा उपलब्ध है।