फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। पयाम-ए मोहम्मद एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में इस्लामिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार जनपदों के लगभग आठ सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में कुल 50 प्रश्नों का प्रश्नपत्र दिया गया, जिसे हल करने के लिए दो घंटेका समय दिया गया। 28 अप्रैल को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के साथ विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मो. फुजैल ने बताया कि इस्लामिक मालुमात बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इलाहाबाद, जौनपुर, मिर्जापुर सहित भदोही जनपद के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भदोही के फलाहे उम्मत गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कालेज, फलाहुल मोमिनात, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल, सेंट मेरीज स्कूल, ब्लेरें जर्स आदिविद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का परिणाम 28 अप्रैल को घोषित होगा उसी दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा संचालन में मुख्य रूप से हाजी वकील अहमद, मो.कलीमुद्दीन, अब्दुल बारी, फरीद अहमद, मौ. इफ्तेखार अहमद, अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें