फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन:कछवां के श्यामजी ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। खेलकूद और सांस्कृतिक मोर्चे पर जिले की पहचान मजबूत करने की पहल भदोही महोत्सव का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। योग शिविर और हाफ मैराथन के अलावा पूरे दिन कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। मैराथन में कछवां के श्यामजी प्रथम रहे।
अभयनपुर मैदान पर एस व्यासा विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आरएम आचार्य और उनके सहायक बृजेश गुप्ता ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। सात बजे मैराथन शुरू हुई। इंदिरा मिल से शुरू हुई मैराथन का गोपीगंज में समापन हुआ। कछवां के धावक श्यामजी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गाजीपुर के राजाराम द्वितीय और मिर्जापुर के गणेश कुमार तृतीय रहे। आयोजन समिति ने तीनों विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में डेढ़ सौ लोगों ने प्रतिभाग किया। श्यामजी ने 1 घंटे 13 मिनट में दूरी तय की। राजाराम ने 1 घंटा 14 मिनट और गणेश कुमार ने 1 घंटा 14 मिनट 16 सेकेंड में मैराथन पूरी की।
विज्ञापन

समापन के मौके पर उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुरलीधर बिंद ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार-जीत का क्रम चलता रहता है। इससे खिलाड़ियों को निराश न होकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। इस मौके पर आयोजक कृष्णा मिश्रा, आरसी त्रिपाठी, मुरलीधर बिंद, मनोज कुमार, सूर्यकांत मौर्य, समरजीत, डॉ. अजय दुबे, दिलीप सिंह, कैलाशनाथ पाल, बृजेश गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, अंकुर त्रिपाठी, दिनेश पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें