फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की परीक्षा में शामिल हुए 1232 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्नातक की परीक्षा में 1232 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केएनपीजी कॉलेज की स्नातक परीक्षा दो पाली में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक कराई गई। परीक्षा की प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष के समाजशास्त्र का प्रथम प्रश्नपत्र और बीए तृतीय वर्ष के राजनीति शास्त्र का प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 374 परीक्षार्थी उपस्थित थे जबकि छह ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के दर्शनशास्त्र का द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी द्वितीय वर्ष का प्रथम प्रश्नपत्र, जंतु विज्ञान द्वितीय वर्ष का प्रथम प्रश्नपत्र, बीकॉम द्वितीय वर्ष के वाणिज्य का चतुर्थ प्रश्नपत्र और बीए तृतीय वर्ष के गृह विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 858 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें