लालानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के बेरवांपहाड़पुर से पांच दिन पूर्व गायब हुई वृद्ध महिला गोपीगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में शनिवार को मिली। कमरे पर मौजूद विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि वृद्ध महिला उनकी दादी हैं दवा कराने के लिए ले आया हूं। वृद्ध के पुत्र ने अपहरण का आरोप लगाते हुये कहा कि धोखाधड़ी कर पांच बीघा खेत बैनामा कराने के लिए रात में उठा लाया गया है।
जानकारी के मुताबि क बेरवां गांव निवासी सनत कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया था कि उनकी मां को भतीजा विनित पांडेय पांच मार्च की रात अपहरण कर लिया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कोइरौना धर्मेद्र यादव पुलिस बल के साथ भिखारीपुर गांव पहुंचे जहा वृद्धा एक मकान में मिली। मौके पर मौजूद विनित पहले इधर-उधर की बात में पुलिस को उलझाने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिस कड़ा रुख अपनाया तो कमरे में वृद्धा को रखने की बात स्वीकार कर लिया। वृद्ध महिला के साथ गांव और क्षेत्र से आए लोग वापस लौट गए। इस मौके पर गोपीगंज चौकी पुलिस भी मौजूद रही।