ज्ञानपुर। माधोसिंह क्षेत्र के जयरामपुर में गत दिनों राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सपा ने सवाल उठाया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों के घर गिरा दिए गए हैं। जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना राजस्व अधिकारी के सीमांकन के एनएचएआई के अधिकारी और कार्यदायी संस्था की ओर से भवनों को ढहा दिया गया। इससे कई परिवार तंबू के नीचे आ गए हैं। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मनोज यादव, रीता वर्मा, संतोष यादव, घनश्याम गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, मुनीर अहमद, मुअजम अली, हाजी जुनेद अली, सलाहुद्दीन रमजान अली आदि रहे।