फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासभा से देव नारायण बरख्र्वास्त कार्यभार संभालेंगे अजय पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रांतीय धनगर महासभा की बैठक बृहस्पतिवार को हरिहरनाथ मंदिर परिसर में हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष देव नारायण धनगर को संगठन से निष्कासित करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ संगठन में मिली शिकायतों को ध्यान में रखकर महासभा से बर्खास्त किया गया है। कहा कि देव नारायण अपनी संगठन विरोधी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे थे और समाज में संगठन के खिलाफ भ्रामक स्थिति पैदा कर रहे थे। संगठन के अस्तित्व को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों समेत मंडल अध्यक्ष ने निर्णय लिया। कहा कि नए जिलाध्यक्ष के चुनाव होने तक यूथ जिलाध्यक्ष अजय पाल को जिले का कार्यभार सौंपा गया है। कहा कि देव नारायण धनगर का अब महासभा के संबंध में कोई पत्र या बयान संगठन का अधिकृत बयान नहीं माना जाएगा। इस दौरान हीरालाल पाल, फूलचंद पाल, गुलाब पाल, रवींद्र पाल, रामलाल पाल, राजकुमार पाल, सुशील पाल, सुरेश पाल, इंद्र कु मार पाल, कृष्ण कुमार पाल, बच्चन पाल, अर्पित पाल, श्यामलाल पाल, बालगो विंद पाल, कल्लन पाल, बृजलाल पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें