फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को गणित परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता के साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कई छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर विभा, दूसरे पर सतीश कुमार और तीसरे स्थान पर नीतू दूबे रहीं। लघुु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मुकेेश कुमार, दूसरे पर विवेक यादव और तीसरे पर सतीश कुमार एंव सृष्टि मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोगरे ने विजेताओं के प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि छात्र/छात्राओं के अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं की बड़ी भूूमिका होती है। डॉ. अजय कुुमार सोनकर ने कहा कि प्रत्येक छात्र/छात्राओं में अलग-अलग तरह की प्रतिभाओं का भंडार है, बस उसे निखारने की जरूरत है। प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मनोज विश्वकर्मा, डॉ. मधु तिवारी ने निभाई। इस मौके पर डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. अभिमन्यू यादव, डॉ. सर्वेशानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें