फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर दिन गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। रोडवेज के समीप ट्रांसफॉर्मर जलने स्ै बुधवार को ज्ञानपुर नगर के लगभग एक दर्जन मोहल्लों के रहवासी बेहाल हो गए। ट्रांसफॉर्मर बदलने के कार्य के चलते पूरे दिन बिजली नदारद रही। इससे लोग बेहाल हो गए। तमाम परिवारों को शाम का सप्लाई का पानी भी नहीं मिल सका।
रोडवेज के समीप स्थित चार सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले जल गया था। इससे ज्ञानपुर मुख्य तिराहे के अलावा कुंवरगंज, छोटा डीह, सीजेएम कोर्ट, नगर पंचायत और जिला पंचायत के आसपास समेत लगभग एक दर्जन मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। हजारों लोगों की परेशानी बढ़ी तो बिजली विभाग ने आसपास के ट्रांसफॉर्मरों से कनेक्शन जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से मुश्किलें बढ़ गईं। वोल्टेज इतना कम था कि बिजली से चलने वाले कई उपकरण चालू भी नहीं हो पा रहे थे। तमाम लोगों ने स्टेब्लाइजर लगाकर वोल्टेज की समस्या का समाधान किया, लेकिन पर्याप्त वोल्टेज तब भी नहीं मिल पा रहा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिस क्षेत्र का ट्रांसफॉर्मर जला था, वहां कई महत्वपूर्ण कार्यालय और कोर्ट आदि स्थित हैं। इससे हर तरफ बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। बुधवार को बिजली विभाग ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रांसफॉर्मर बदलकर पोल पर लगा ंदिया, लेकिन उसे चार्ज करने के लिए 12 घंटे का समय देने के कारण देर रात तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। इससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभावित मोहल्ले के तमाम परिवारों को शाम को पानी भी नहीं मिल सका। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के कार्य के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। शीघ्र ही उसे ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें