गोपीगंज। नगर के राजमार्ग स्थित थाने के पास सब्जी लादकर आ रहा मालवाहक ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। जिससे उस पर लदी सब्जी सड़क पर बिखर गई। हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। आए दिन ओवर लोड से हो रहे हादसे के बावजूद वाहन चालक आदत बदलने को तैयार नहीं हैं और पुलिस प्रशासन भी इस मामले में उदासीन बना हुआ है। रविवार को कहीं से मालवाहक ऑटो सब्जी लेकर आ रहा था। नगर के राजमार्ग स्थित थाने के पास अनियंत्रित होकर वह पलट गया। जिससे उस पर लदी गोभी और टमाटर समेत अन्य सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। सड़क से सब्जियां उठाकर आवागमन बहाल किया गया। हालांकि हादसे के चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की माने तो आए दिन राजमार्ग से ओवर लोड वाहन गुजरते हैं। जिससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में पुलिस प्रशासन भी उदासीन बना हुआ है। ओवर लोड वाहन स्वामियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। जो किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है।