भदोही। समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पकरी में सपा नेता मनोज यादव के आवास पर हुई। बैठक में पार्टी का बहुजन समाज पार्टी से हुए गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा गया कि आगामी चुनाव दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए करो या मरा जैसा है। इसलिए सपा-बसपा में जो भी दल भदोही सीट से चुनाव लड़ेगा उसे जिताकर लोकसभा भेजा जाएगा।
विस अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव गरीबों, मजदूरों के वजूद की लड़ाई होगी। इसमे यदि हम पिछड़ गए तो हमारा हक और अधिकार सब छिन जाएगा। भाजपा ने दलितों का आरक्षण खत्म करने का मंसूबा पाला हुआ है उसमे सफल हो जाएगी। बैठक में तय किया गया कि पार्टी का समझौता बसपा से हुआ है। हम सब उसका सम्मान करते हुए उसे जीत दिलाने का काम करेंगे जो गठबंधन का प्रत्याशी होगी। बैठक में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम पटेल के समक्ष पार्टी की सदस्यता लेने वाले मर्दनपुर के रामधर यादव पंचू व भरतलाल यादव का स्वागत किया गया। अध्यक्षता राजकुमार यादव व संचालन मनोज यादव ने किया। काशी पाल, प्रेम बहादुर यादव, मिल्लू यादव, सूरज यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, चंदन यादव, शैलेश यादव, आनंद पाल, शिव रंजीत बिंद मौजूद रहे।