फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूली वैन हादसे को लेकर मंगलवार को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग को लेकर लखनो गांव के तिराहे पर प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द ही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गत दिनों लखनो गांव के पास एक स्कूली वैन में गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई थी। इसमें 19 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसमें गंभीर रूप से घायल सात बच्चों का बीएचयू के आईसीयू में उपचार चल हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार को परिवहन विभाग समेत शिक्षा विभाग और कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने लखनो तिराहे पर जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। अगुवाई कर रहे कोको दुबे ने कहा कि हादसे के दौरान अपनी चिंता किए बगैर गाड़ी का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकालने वाली सास-बहू को शासन प्रशासन की ओर से सम्मानित करने के साथ उचित मुआवजा दिया जाए। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मातादीन पाठक, छोटू दूबे, राजकुमार सिंह, बच्चूलाल, रामवीर, अमित, संजय, देवदास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें