ज्ञानपुर। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सपा की ओर से तीनों विधानसभाओं में चौपाल आयोजित कर अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को गिनाया गया। प्रयागदासपुर में पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के अलावा संयोजक प्रदीप मौर्य भी उपस्थित रहे। संचालन योगेश यादव ने किया। वेदपुर बनकट में टीम लीडर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ पाल के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र की साढ़े चार साल और प्रदेश की डेढ़ साल की सरकार में सिर्फ जुमलेबाजी की गई। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई। इसी तरह पट्टी बेजांव, बैरीपरवां और बारीगांव में नेत्री रीता वर्मा के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन हुआ।