फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बढ़ा अपराध और भ्रष्टाचार का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सोमवार को तीनों विधानसभाओं में चौपाल आयोजित की गई। इसमें पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। ज्ञानपुर के जीयनपुर, भगवास और भदोही के पचपटिया में चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधानसभा के जीवनपुर में आयोजित चौपाल में पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने टीम लीडरों को पूर्ववर्ती सपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि भाजपा सरकार दिशाहीन हो चुकी है। केंद्र और प्रदेश में सत्तासीन भाजपा हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी समेत अन्य वर्ग के लोग परेशान है। अपराध और भ्रष्टाचार का ग्राफ हावी हो गया है आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर पूर्व सांसद रामरति बिंद, बच्चन पाल, रमेश यादव दद्दा, संतलाल यादव, धर्मेंद्र मिश्र, शिव प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह चौरी के रबेली पचपटिया गांव में चौपाल आयोजित कर अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। सपा नेता डॉ. आरके पटेल ने कहा कि सपा सरकार में जो विकास कार्य हो चुके हैं वह भाजपा 40 साल में भी नहीं करा सकेगी। पूर्व के कार्यों का लोकार्पण कर भाजपा वाहवाही लूट रही है। जनता सबकुछ समझ चुकी है अब 2019 चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। इसके पूर्व भदोही के एक अस्पताल से जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव और जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय रथ को रवाना किया। यह रथ जिले में भ्रमण कर सपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाएगा। इस मौके पर शोभनाथ यादव, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें