फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। रामपुर घाट निवासी बबलू ने किसी बात को लेकर मंगलवार को अपनी पत्नी आशा देवी (28) को मारपीट कर घायल कर दिया। जंगीगंज के महुआरी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें जमाल (45) और अब्बास (18) घायल हो गए। इसी प्रकार माधोरामपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने से शिवम पाठक (19) पुत्र विनोद कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जमाल और अब्बास को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें