फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। निर्मल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की ओर से मंगलवार को एससी आरक्षण की मांग को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली गई। किशुनदासपुर में रैली पहुंचने पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी निषाद और केवट समाज को संवैधानिक अधिकार नहीं मिल रहा है। संगठन ने मांग उठाई की दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी निषाद, मल्लाह, धइकार, साहनी, बिंद और केवट समाज को एससी का प्रमाण पत्र दिया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर निषाद ने किया। इस मौके पर सूर्यमणि केवट, राधेश्याम केवट, महेश चंद्र, राम शिरोमणि, हीरामणि, लालमणि, शेषधर, नंदलाल,राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें