फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में छिपा है महिला सशक्तीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से मंगलवार को महिला जागरूकता एवं सशक्त महिला सम्मान कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा एवं जागरूकता पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गाजीपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरिता भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो महिलाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर सकता है। अशिक्षित महिला के लिए सरकार के बनाए विधान और कानून का कोई औचित्य नहीं है। जब तक महिला स्वयं सशक्त नहीं होगी तब तक सशक्त परिवार और राष्ट्र की कल्पना बेमानी होगी। उन्होंने मार्मिक कविता मालिक कहूं कुछ, सुनोगे मुझे... का भी वाचन किया। इसके पूर्व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. आलिया रिफत ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस दौरान महिला जागरूकता को लेकर वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के 189 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे जबकि संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर डॉ. मंजू देवी, शुभ्रा श्रीवास्तव, किशोरी लाल पांडेय, रमेश चंद्र यादव, घनश्याम मिश्र, कामिनी वर्मा, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें