फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति के आदर्शों को आत्मसात करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव ने पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने देश के हित के लिए कई कदम उठाए। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से सीख लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। मौके पर विमल कुमार मिश्र, रतन लाल आदि रहे। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से ज्ञानपुर नगर के एक प्रतिष्ठान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। अधिवक्ता श्याम सूरत पांडेय ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर ही पीड़ितों की सहायता की जा सकती है। इस मौके पर अरुण कुमार मालवीय, विकास चंद्र पांडेय, बड़ेलाल सरोज, श्याम किशोर, अखिलेश पांडेय, सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें