फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसमें तीन माह में एनएचएम कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन नीति लागू करने, वेतन विसंगति को दूर करने, प्रत्यावेदन के साथ निकाले गए 15 साथियों की पुनर्वापसी के आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया गया। चेतावनी दी कि यदि 19 नवंबर तक ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो प्रदेश संगठन बेमियादी हड़ताल करेगा। इस मौके पर डॉ. अफरोज अंसारी, डॉ. नंदलाल प्रसाद, डॉ. नाजिम अंसारी, डॉ. श्रीराम उपाध्याय, संतोष जैसवार, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें